डलमऊ: बड़े मंगल पर शुभम त्रिपाठी द्वारा कराया गया भंडारे का आयोजन, भंडारे में पहुंचे हजारों लोग
डलमऊ कस्बे के ईश्वर टाऊन मोहल्ले में समाजसेवी शुभम त्रिपाठी के द्वारा बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन कराया गया। मंगलवार को समय लगभग 10:00 बजे से शुरू हुए भंडारे में हजारों लोग पहुंचे। जहां पर लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शुभम त्रिपाठी, सनी त्रिपाठी, दीपू पंडा, असलम खान, बब्बू पांडा, योगेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।