मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के ऐरिया टोला के समीप बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।