गिरिडीह: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर छात्र सम्मेलन, युवाओं से राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने की अपील।
बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भाजपा की ओर से शनिवार को 12 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भव्य छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री *दिलीप वर्मा*, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष *प्रो. विनीता*, पूर्व जिलाध्यक्ष *प्रकाश सेठ* सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।