खलीलाबाद: करैली चौराहे पर तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बखिरा थाने के करैली चौराहे के पास बुधवार दोपहर 1:00 बजे तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।घायल व्यक्ति का नाम सत्यनारायण गोस्वामी पुत्र फूलचंद गोस्वामी निवासी बखिरा है।