परेड कोठी में होटल में काम करने वाले युवक ने मां के निधन के बाद अवसाद में लगाई फांसी
Sadar, Varanasi | Jan 10, 2025 वाराणसी के कैंट क्षेत्र स्थित परेड कोठी में आशीर्वाद होटल में काम करने वाले छोटे यादव युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम पहुंची। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की मां 2 साल पहले निधन हो गया था।