शाजापुर: शाजापुर जिले में लगातार बारिश से सोयाबीन की फसल को हुआ नुकसान, भारतीय किसान संघ ने मुआवजे की मांग की
शाजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश से सोयाबीन की फसल को हुआ नुकसान भारतीय किसान संघ ने सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की। रविवार को शाम 4: बजे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता ग्राम सेतखेडी के किसानों के खेतों पर पहुंचे और लगातार हो रही बारिश से सोयाबीन की फसल के हुए नुकसान को लेकर निरीक्षण किया।भारतीय किसान संघ ने मुआवजे की मांग की।