बरेली: डीएम रविंद्र कुमार ने भाजपा नेता समेत पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंसों को किया निरस्त
डीएम रविंद्र कुमार ने एक भाजपा नेता समेत पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। पांच शस्त्र लाइसेंस बहेड़ी के गांव रोहनिया के हैं। दो शस्त्र लाइसेंस सुभाषनगर निवासी भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल के हैं।बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव रोहनिया निवासी जाहिद, बालकराम, मेवाराम और पुत्तन खां के बीच लोकसभा चुनाव से पहले फायरिंग हुई थी।