IIT (BHU) ने जटिल लौह अयस्कों से स्वच्छ धातु उत्पादन के लिए नई पर्यावरण-अनुकूल तकनीक विकसित की
IIT BHU के वैज्ञानिकों ने जटिल लौह अयस्कों से धातु निकालने की एक नई और स्वच्छ तकनीक विकसित की है, जिसे पेटेंट भी प्राप्त हो चुका है। यह तकनीक पारंपरिक विधियों की तुलना में कहीं कम प्रदूषण करती है और लौह एवं इस्पात उद्योग से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम करने की क्षमता रखती है।