चूरू: एनएच 52 रामसरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सालासर जा रहे बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
Churu, Churu | Oct 18, 2024 चूरू के एनएच 52 रामसरा के पास सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गम्भीर घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक का गुरुवार करीब 11 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर थाने में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने मामले की जानकारी दी।