पत्थलगांव: पालीडीह में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 114 बोतल शराब व बाइक जब्त
पत्थलगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पालीडीह के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्लेटिना मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 114 बोतल अंग्रेजी एवं देशी शराब, कुल 27.3 लीटर, बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 16,440 रुपये आंकी गई है