जौनपुर: उर्दू बाजार में निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जौनपुर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उर्दू बाजार मोहल्ले में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन मकान की कच्ची दीवार गिरने से 40 वर्षीय मोहम्मद समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब समीर किसी काम से घर से बाहर निकले थे और गली से गुजर रहे थे