कटनी ग्रामीण: प्रसूता ने महिला चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाया, कलेक्ट्रेट में की शिकायत, बरही का मामला
जिले की बरही तहसील अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला डॉक्टर पर प्रसूता ने अभद्रता का आरोप लगाया है। प्रसूता का आरोप है कि आज शुक्रवार सुबह 11 बजे वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जांच कराने गई तब महिला डॉक्टर ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। जिसकी शिकायत उनके द्वारा कलेक्टर कार्यालय में की गई है। उनके पेट मे 8 माह का गर्भ है।