मंदसौर: बारिश की कमी से मंदसौर में गहराया जल संकट, अब दो दिन में मिलेगा पेयजल
मंदसौर में बारिश नहीं होने से पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर पालिका सीएमओ प्रेम कुमार सुमन ने बताया कि जल स्रोतों में पानी कम होने के कारण अब शहर में दो दिन के अंतराल से पेयजल आपूर्ति की जाएगी,मिर्जापुरा और कांथर डेम से मोटरों के जरिए पानी लाया जा रहा है,नागरिकों से पानी का सीमित उपयोग करने की अपील की गई है,