बांसवाड़ा: सुरवानिया ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
पंचायत समिति बांसवाड़ा की ग्राम पंचायत सुरवनिया शनिवार को आयोजित जनकल्याण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष शपूंजीलाल गायरी, एवं एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का निरीक्षण किया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।