बिल्सी: हनुमान बाबा के जन्मोत्सव पर बिल्सी नगर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, विभिन्न झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
Bilsi, Budaun | Apr 3, 2026 बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर शुक्रवार की शाम हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य झांकियों के साथ बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसपर व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। नगर के बिल्सी-वजीरगंज रोड स्थित महाविद्यालय से कोतवाल मनोज कुमार सिंह और मंहत मटरुमल शर्मा ने नारियल को फोड़ कर