शाजापुर: भगवान परशुराम जयंती पर शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य वाहन रैली, शहर जयघोष से गूंजा
शुक्रवार शाम सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत राज राजेश्वरी मंदिर से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दुपाड़ा रोड स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। “जय परशुराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।