पीपलदा: जिला स्तरीय 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नव मतदाताओं और कार्मिकों का सम्मान, आयोजन सूचना केंद्र नयापुरा पर हुआ
Pipalda, Kota | Jan 25, 2025 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना केंद्र के सभागार में शनिवार शाम 4 बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने की। उन्होंने नव मतदाताओं और लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मतदान लोकतंत्र का वह महापर्व है।