लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर रामगंजमंडी आएंगे। दोनों नेता विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे चेचट में आयोजित गुर्जर समाज के कार्यक्रम में दोनों नेता शामिल होंगे।