बगोदर: बगोदर के प्लस टू उच्च विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
बगोदर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा के बारे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।कार्यक्रम में प्लस टू उच्च विद्यालय बगोदर,शुभम आदर्श स्कूल, राजकीय बुनियादी विद्यालय, दिनोबली पब्लिक स्कूल,साइंस प्रोग्रेसिव स्कूल के बच्चो ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व गायत्री मंत्र के साथ की गई।