बगोदर: बगोदर मुखिया संघ ने जरमूने पूर्वी पंचायत सचिवालय में बरजो मुखिया प्रकरण पर बैठक की
बगोदर प्रखंड सह अंचल परिसर स्थित जरमूने पूर्वी पंचायत सचिवालय में मंगलवार दोपहर साढे चार बजे बगोदर मुखिया संघ की बैठक हुई।बैठक जिला प्रशासन से मुखियाओ ने धनवार थाना प्रभारी के द्वारा बरजो मुखिया के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने को लेकर धनवार प्रभारी पर कारवाई करने की मांग की है।