आंवला: आंवला में बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर, ससुराल जा रहे एक बच्चे समेत तीन लोग घायल
Aonla, Bareilly | Sep 16, 2025 आंवला में मंगलवार को दोपहर चार बजे रामनगर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राज गार्डन के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।थाना वजीरगंज के मालनपुर गांव के अजय सिंह अपने बडे भाई की पत्नी छाया देवी और 6 वर्षीय भतीजे अरुण के साथ बाइक पर सवार थे।