भिनाय: भिनाय में ब्लॉक स्तरीय किसान सभा की बैठक सम्पन्न, जैविक उत्पादकों की जानकारी दी गई और बीज उपचार का प्रदर्शन किया गया
Bhinay, Ajmer | Jul 1, 2026 ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर भिनाय में इफको उर्वरक की पाठशाला एवं सहकार से समृद्धि के 5 स्वर्णिम वर्ष अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान सभा बुधवार सुबह 11 बजे सम्पन्न हुई है।कुल 87 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में किसानों को इफको के नवीन नैनो उर्वरकों एवं जैविक उत्पादों की विस्तृत जानकारी देकर वैज्ञानिक उपयोग के बारे में जागरूक किया।