बूंदी: बहादुर सिंह सर्किल पर मिला खानाबदोश दिव्यांग का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Bundi, Bundi | May 23, 2024 बूंदी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुर सिंह सर्किल चौराहे पर लावारिस हालत में एक खानाबदोश दिव्यांग का शव पड़ा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चौराहे से गुजर रहे लोगों ने फोन पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस पहचान में जुट गई है।