गाजियाबाद के थाना खोड़ा पुलिस ने रेप और जबरन गर्भपात के एक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हेमंत शाह (29) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से लोनी इलाके का रहने वाला है फिलहाल खोड़ा थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहा था।