बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में सहायक पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, 10 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में सहायक पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 10 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय द्वारा शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे मिली. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया.