बिहार: हिलसा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | Apr 23, 2025 13 अप्रैल को हिलसा में सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान पटना के निजी क्लिनिक में मौत हो गई। मृतक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरवंशपुर गांव निवासी दंगल प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार है। बुधवार की दोपहर 1 बजे हिलसा थाना की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।