अरवल: जय बीघा में बिजली के करंट से 40 वर्षीय रवि कुमार की दर्दनाक मौत
Arwal, Arwal | Apr 7, 2026 जय बीघा गांव में एक युवक की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई मृतक रवि कुमार (40) पिपरा बंगला के निवासी थे और अपने नानी घर जय बीघा में रह रहे थे। घटना के दौरान रवि घर में ही थे, जब अचानक बिजली का करंट उन्हें लग गया। स्थानीय लोगों ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।