चितरंगी: सरई तहसील क्षेत्र के लोहरा डोल में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
सरई तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहारा डोल में आज 8 मई 2025 की दोपहर 2 बजे के करीब शासकीय स्कूल के निकट नोखेलाल पनिका के कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई।आग की लपटों ने देखते ही देखते मकान को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने के लिए जी-जान से प्रयास किए।