चैनपुर: पलामू समेत झारखंड में चार दिन मौसम बदलेगा, बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
पलामू समेत झारखंड में चार दिन मौसम बदला रहेगा। बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 9 अप्रैल तक असर रहने की संभावना। सोमवार को सुबह 8:00 बजे तक घने बादल छाए हुए थे और सूरज बादलों में छिपा नजर आया। रांची मौसम विभाग केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 से ने 9 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे।