प्राणपुर: कटिहार में कृषि देवता भगवान बलराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई
कटिहार के प्राणपुर पंचायत के बालूटोला गांव में प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में भगवान बलराम की जयंती पखवाड़ा समारोह आयोजित हुआ। जिला मंत्री अक्षय सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि क्षेत्र और किसानों के हित पर व्यापक चर्चा हुई।