डोमचांच: डोमचांच में गौ रक्षक दल के कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
डोमचांच के अधूरे पड़े स्टेडियम में गौ रक्षक दल के युवा सड़क दुर्घटनाओं में घायल एवं बेसहारा पशुओं का इलाज और देखभाल कर रहे हैं। मंगलवार को 11 बजे इसकी जानकारी मिलने पर नगर उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आदर्श पंकज और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने स्थल का निरीक्षण किया।