लहलादपुर: जनताबाजार थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड स्थल का एसएसपी ने किया निरीक्षण
जनताबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए हत्याकांड के घटनास्थल का वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे निरीक्षण किया.उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. एसएसपी ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास किया.