डलमऊ: मधुकरपुर नवीन मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
शुक्रवार को समय लगभग 5 बजे डलमऊ के मधुकरपुर नवीन मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव में खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग लगने से लगभग 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी, सूचना पर मौके पर पहुंचे 112 के पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।