#मुरादाबाद – प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपनी ही जुड़वा बहन की हत्या कर दी और मां पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक पहले गूगल में काम करता था, लेकिन पुणे की एक मुस्लिम युवती से शादी करने के लिए नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बन गया था। परिवार के विरोध के चलते विवाद बढ़ा और होली पर घर आए हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा की हत्या कर दी। हिमशिखा गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में अधिकारी थी।