गुण्डरदेही: ग्राम लिमोरा में नहाते समय तालाब में डूबे 35 वर्षीय शिव कुमार यादव, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम लिमोरा से एक बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा है जहाँ तलाब में नहाते समय एक 35 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है मृतक का नाम शिव कुमार यादव बताया जा रहा है मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में प्रधानमंत्री आवास के तहत घर बना रहे हैं जिसमें काम करने के बाद वह तालाब में नहाने गया था आप काफ़ी देर होने के बाद वह वापस नहीं लौटा तो उसे ढूंढने के लिए तालाब की ओर गए हैं जहाँ आस पास काफ़ी ढूंढने के बाद तलाब में उसका शव मिला।