नवाबगंज: ज़ैदपुर सीएससी परिसर में निष्प्रयोज एंबुलेंस में लगी भीषण आग, 42 निस्प्रयोज एंबुलेंस में से 13 जलकर हुई खाक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर परिसर में रविवार करीब 3 बजे निष्प्रयोज एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी सूचना ज़ैदपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया। लेकिन 42 एंबुलेंस मे 13 गाडियाँ जलकर खाक हो गई।