संग्रामपुर: 25 जुलाई तक पूरी हों श्रावणी मेला की सभी तैयारियां, एसडीओ ने कच्ची कांवरिया पथ का किया निरीक्षण
संग्रामपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत में अब 14 दिन शेष हैं। 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले 30 दिवसीय मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संग्रामपुर प्रखंड के मनिया एवं कुमरसार सरकारी धर्मशालाओं, 20