बरेली: खेड़ा के रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमे में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से की शिकायत, आरोपी समझौते का बना रहा दबाव
भमोरा थाना क्षेत्र के खेड़ा के रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमे में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की है। ओमकार पुत्र नन्हे लाल निवासी खेड़ा थाना भमोरा के रहने वाले ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देखकर बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर दबंग द्वारा उसके ऊपर फायरिंग की गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।