बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में उधारी रूपए मांगने पर दबंगों ने दंपति को जमकर पीटा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में उधारी के रुपए मांगना दंपति को महंगा पड़ गया। दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपति को बेरहमी से पीटा है। उर्मिला देवी पत्नी बाबूराम निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना नवाबगंज की रहने वाली ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।