बैतूल नगर: बैतूल: ग्राम टेकरा में 'भगवान बिरसा मुंडा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प' शुरू, मिलेगा मुफ्त इलाज
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम टेकरा, ग्राम पंचायत साकादेही में शनिवार को समाज सेवा की एक मिसाल देखने को मिली। विश्व हिंदू परिषद् धर्म प्रसार विभाग जिला बैतूल के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनसेवा संस्था