दुधि: जाबर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो चालक की मौत, चार सवार गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 12:00 बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहे टेंपो जिस पर चालक सहित पांच लोग सवार थे टेंपो चालक टेंपो लेकर ज्योही जाबर गांव के पास पहुंचा सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।