मेदिनीनगर (डालटनगंज): रविवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक होंगे यूपी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मेदिनीनगर के पांचों लोग, मेदिनीनगर में शोक
मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला में रविवार को सुबह मातम पसरा हुआ है। उत्तर प्रदेश के देवगांव के समीप शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार जिगरी दोस्तों और कार चालक की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। रविवार सुबह से ही मृतकों के घरों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है और परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद पांचों