राघोगढ़: राघोगढ़ पुलिस ने भोपाल से फाइनेंस कंपनी में ₹12,10,365 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
राघोगढ़ थाना पुलिस ने साडा कॉलोनी में सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड फाइनेंस कंपनी में ₹12,10,365 लाख का फर्जी तरीके से लोन लेकर खातेदारों से लोन राशि वसूल कर फर्जीवाड़ा करने वाले 6 साल से फरार आरोपी नरेश अहिरवार निवासी जिला सागर को 14 जनवरी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। 15 जनवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 30 सितंबर 2020 को जोनल मैनेजर ने रिपोर्ट की थी।