लोहरदगा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व संत लॉरेंस, झीको में योग पूर्वाभ्यास, विभिन्न आसनों व प्राणायाम का कराया गया अभ्यास।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोहरदगा एस.एस. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार सुबह लगभग 9 बजे संत लॉरेंस, झीको चट्टी में योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षण का संचालन मास्टर श्रवण साहू एवं सूर्यवती देवी ने किया।