फरीदाबाद जिले में डीएपी खाद की कमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। खेतों में बिजाई का समय चल रहा है, लेकिन खाद न मिलने से किसान चिंतित हैं। किसान रोजाना सुबह बल्लभगढ़ अनाज मंडी के खाद केंद्रों पर पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।