रामगंजमण्डी: पिपलोद सड़क मार्ग पर ट्रक की टक्कर से तेलिया खेड़ी निवासी बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल से गांव लौट रहा था, ड्राइवर फरार
रायपुर पीपलोद सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के तेलिया खेड़ी निवासी सूरज मेघवाल के रूप में हुई है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार सूरज अपने ससुराल टोल खेड़ा से गांव लौट रहा था।