इटावा: इटावा सदर एसपी अभय नाथ त्रिपाठी ने मोबाइल चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दी जानकारी
Etawah, Etawah | Jul 25, 2024 इटावा एसपी सदर अभय नाथ त्रिपाठी ने राहगीरों से मोबाइल चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा पकड़े जाने को लेकर जानकारी दी। एसपी सदर ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी अपराधिक सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने एक ऑटो में जा रहे तीन लोगों को पकड़ा जिनके पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।