इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने शांतिभंग के तहत की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Jul 25, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पति पत्नी के बीच मारपीट, पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के विजय नगर का है। शख्स संजय दुबे की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई, जिसके बाद पत्नी के साथ हाथापाई हो गई। पत्नी ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर, मेडिकल परीक्षण कराया।