इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने विचपुरी खेड़ा नहरपुल से 3 चोरों को चोरी के 8 मोबाइल व एक ऑटो के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Jul 25, 2024 थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने 3 मोबाइल चोरो को चोरी के 8 मोबाइल समेत 1 ऑटो को बरामद किया, बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे 3 चोरो सत्यम, दीपक, सोनवीर को विचपुरी खेड़ा नहर पुल से गिरफ्तार किया है। चोरो के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल, 1 ऑटो बरामद किया है। इस मामले में एसपी सिटी अभयनाथ ने खुलासा किया है।