परैया स्थित मुख्य बाजार में सोमवार संध्या 5 बजे NDA के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर JDU प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज की है।